Pages

ग़लती ज़िन्दगी का एक पन्ना है

Saturday, 22 August 2015

[1]
जब सवालों के जवाब मिलने बंद हो जायें,
तो समझ लो एक मोड़ लेना है,
रास्ते और रिश्ते दोनों में!!

[2]
दुआ करो वो सिर्फ हमारे ही रहे,
क्यूंकि हम भी किसी और के होना नही चाहते!!

[3]
कितना मुश्किल है,
जिंदगी का सफर,
खुदा मरने नही देता,
और इंसान जीने नही देता!!

[4]
खून जिसका भी हो रंग सबका एक ही है,
कैसे पता लगाया जाये बेगाना कौन है और अपना कौन है!!

[5]
चलो माना दुनियाँ बहुत बुरी है,
लेकिन तुम तो अच्छे बनो तुम्हे किसने रोका है!!

[6]
हे स्वार्थ तेरा शुक्रिया,
एक तू ही है,
जिसने लोगो को आपस में जोड़ कर रख रखा है!!

[7]
वक़्त की मार तो देखो,
दुनिया जीतने वाले सिकंदर का देश,
दिवालिया हो गया!!

[8]
गिरना भी अच्छा है,
औकात का पता चलता है,
बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को,
अपनों का पता चलता है!!

[9]
बहुत देखा जीवन में समझदार बन कर,
पर ख़ुशी हमेशा पागल बनने पर ही मिलती है!!

[10]
गलती जिंदगी का एक पन्ना है,
परन्तु 'रिश्ते' पूरी किताब हैं,
ज़रूरत पड़ने पर 'गलती' का पन्ना फाड़ देना, लेकिन एक पन्ने के लिए पूरी किताब मत फाड़ देना!!

[11]
जिन्दगी के सफर से,
बस इतना ही सबक सीखा है,
सहारा कोई कोई ही देता है,
धक्का देने को हर शख्स तैयार बैठा है!!

[12]
इंसान को उस जगह हमेशा 'खामोश' रहना चाहिये,
जहाँ 'दो कौड़ी' के लोग अपनी 'हैसियत' के गुण गाते हों!!

[13]
धर्म से कर्म इसलिए महत्वपूर्ण है,
क्योंकि धर्म करके भगवान से मांगना पडता है,
जब कि कर्म करने से भगवान को खुद ही देना पडता है!!

[14]
कोई भी ईन्सान इतना अमीर नही होता की वो अपना भुतकाल खरीद सके,
और कोई इतना गरीब नही होता की वो अपना भविष्य न बदल सके!!

[15]
इंसान को अपनी औकात भूलने की बीमारी है,
और कुदरत के पास उसे याद दिलाने की अचूक दवा!!

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

 
Copyright © 2015. मेरे अल्फ़ाज़.
Creative Commons License